विवाद के बीच अब कल्याण बनर्जी ने की PM मोदी और धनखड़ की मिमिक्री, बोले- उपराष्ट्रपति ने मामूली बात पर मचाई हायतौबा

1 min read

धनखड़ द्वारा खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण ने कहा कि धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है. दिल्ली में आलीशान फ्लैट है. वह रोज लाखों रुपए का सूट पहनते हैं. साथ ही उन्होंने किसान की बेटी साक्षी मलिक के संन्यास और जाट पुत्र बजरंग पूनिया के पद्मश्री सम्मान लौटाने के मामले में धनखड़ की की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की. कल्याण बनर्जी के संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर में एक सभा का आयोजन हुआ. इसमें टीएमसी नेता ने धनखड़ के साथ ही पीएम मोदी की भी मिमिक्री की. उन्होंने कहा कि हमने तो पार्लियामेंट के बाहर मिमिक्री की थी, लेकिन पीएम मोदी ने तो संसद के अंदर मिमिक्री की. उन्होंने धनखड़ पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक मामूली सी बात का रोना देश से लेकर विदेश तक रोया. साथ ही उनकी तुलना स्कूल के छोटे बच्चों से की.

कल्याण बनर्जी ने रैली में कहा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने पद की संवैधानिक गरिमा को नष्ट कर रहे हैं. क्योंकि वे पद के लालच में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण करते हैं. धनखड़ द्वारा खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण ने कहा कि धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है. दिल्ली में आलीशान फ्लैट है. वह रोज लाखों रुपए का सूट पहनते हैं. साथ ही उन्होंने किसान की बेटी साक्षी मलिक के संन्यास और जाट पुत्र बजरंग पूनिया के पद्मश्री सम्मान लौटाने के मामले में धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *